After Header-1

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन में आग लगी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी भवन के पास आग लग गई। यह आग माता वैष्णो देवी बोर्ड के कैश काउंटर के पास लगी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन पर मौके पहुंचा और आग बुझाने की कोशिशें तेज की गईं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भवन में रिसेप्शन क्रमांक-4 के समीप काउंंटिंग सेंटर में आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दमकलों और श्राइन बोर्ड कर्मचारियों तथा अर्द्धसैनिक बल के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे, और आग पर काबू पाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने अथवा बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी से यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आयी है, लेकिन अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इनके आंकड़े बढ़े हैं। वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान 16 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने माता वैष्णो देवी मंदिर आये और यहां पूजा-अर्चना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.