After Header-1

दीपक प्रकाश के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

रांची: झारखंड में कांग्रेस की दुमका जिला इकाई ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ संवैधानिक सरकार को अस्थिर करने तथा लोकतंत्र की हत्या करने के षड्यंत्र के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है। दुमका जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की शिकायत पर शनिवार को दुमका नगर थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 504, 506, 120 (बी) और 124 (ए) के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के विरुद्ध कांड संख्या 298/2020 दर्ज किया गया है। श्री सिंह ने अपनी शिकायत में श्री प्रकाश पर प्रेस वार्ता में लोकतंत्र की हत्या करने की धमकी देते हुए लोकतांत्रिक तरीके से संवैधानिक रूप से चुनी हुई वर्तमान प्रदेश सरकार को दो महीने में गिराने और भाजपा की सरकार बनाने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पत्र में पुलिस-प्रशासन से लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र करने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और साजिश पर विराम लगाने की गुहार लगायी गयी है। नगर थाना में शिकायत दर्ज कराने के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद थे। बाद में श्री भट्टाचार्य ने पत्रकारों को बताया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन भाजपा के हर षड्यंत्र को नाकाम करने के साथ ही संवैधानिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.