कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत की शानदार झलक पेश की। गोस्वामी गणेश दत्त विद्यालय, उत्तरकाशी के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
राज्योत्सव समारोह में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान के साथ ही जनपद के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद के विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों को दर्शाने वाली ‘विकास पुस्तिका 2026’ का विमोचन किया गया।
जिला प्रशासन के अनुसार राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 10 से 13 नवंबर तक रामलीला मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आंदोलनकारियों के संघर्ष से मिला उत्तराखंड राज्य : सुरेश चौहान
कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही आज उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में स्थापित है। उन्होंने आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और आम नागरिक तक पहुंचे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ज्ञानचंद, विजय बहादुर, विजेंद्र पोखरियाल, विष्णुपाल रावत, बालगोविंद, हेमराज निझोन, शांति ठाकुर और नागेंद्र थपलियाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएओ एसएस वर्मा, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा और सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और राज्य आंदोलनकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

