After Header-1

झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपी, अमित शाह के पंजाब पहुंचने से पहले CM मान का बड़ा फैसला

चंडीगढ़। पंजाब में परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब पहुंचने से पहले सामने आया है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परमिंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया है।

मान ने पंजाब को नशामुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सरकार की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य से नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले को परिवार की मांग के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी। इस फैसले से परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.