सीएम धामी और माला राज्यलक्ष्मी शाह की अहम मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी संसदीय क्षेत्र की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टिहरी संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े कार्यों और भविष्य की विकास आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, जबकि सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने क्षेत्रीय विकास कार्यों में केंद्र सरकार के सहयोग और विभिन्न योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक को टिहरी संसदीय क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.