After Header-1

उत्तराखंड में 5775 नए मामले, 116 मरीजों ने तोड़ा दम

देहरादून ।राज्य में कोरोना का कहर जारी है। हेल्थ बुलेटन के मुताबिक देहरादून में पिछले लंबे समय बाद राहत की खबर है।  उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 5775 संक्रमित मरीज सामने आए और 116 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं राज्य भर में 4483 मरीज ठीक होकर घर गये है। उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 277585 हो गई है। जबकि सक्रिय मामले 79379 पहुंच गए हैं। शुक्रवार को राज्य में कुल 25,291 के ही सैंपल लिए गए।

जबिक लैब में टेस्टिंग सिर्फ 29094 की ही हुई है। प्रदेश की रिकवरी दर 67.98 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 6.60 प्रतिशत दर्ज की गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.