मोरहाबादी में क्या होने वाला है खास? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला विशेष निमंत्रण

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी “झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का आयोजन 16 जून से 18 जून 2026 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। यह मेला राज्य के किसानों, कृषि उद्यमियों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

मुलाकात के दौरान सचिव अबूबकर सिद्दीक पी ने मेले की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि व्यवसाय, पशुपालन, सहकारिता और कृषि उत्पादों के विपणन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों और बाजार की संभावनाओं से जोड़ना तथा कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.