नबीन का मंत्रियों से सीधा सवाल, 2027 का चुनाव कैसे जीतेंगे, रोडमैप दीजिए

 कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ कीं सिलसिलेवार मैराथन बैठकें

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुशासन और कार्यशैली को लेकर दिए कड़े निर्देश

राज्य में किए गए डेमोग्राफी और धार्मिक-सांस्कृतिक संरक्षण कार्यों के लिए सीएम धामी को सराहा

ममता सिंह, देहरादून।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन संगठन और सरकार को कसने की कवायद और तेज हो गई है। देहरादून में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद अब उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ सिलसिलेवार मैराथन बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से सीधा और तीखा सवाल पूछा कि साल 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आपके विभागों के पास क्या ठोस योजना है।

नितिन नबीन ने सभी कैबिनेट मंत्रियों से उनके विभागों के कामकाज और जन-कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी फीडबैक लिया। उन्होंने साफ किया कि चुनाव में जीत तभी मुमकिन है जब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे धरातल पर दिखे। मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संपर्क साधें और उनके साथ मजबूत समन्वय स्थापित करें।

विधायकों और सांसदों के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुशासन और कार्यशैली को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी विधायकों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष एहतियात बरतने और किसी भी विवाद से बचने की हिदायत दी। उन्होंने दोटूक कहा कि अगर कोई बात या शिकायत है, तो उसे सार्वजनिक करने के बजाय पार्टी फोरम पर ही रखें। इसके अलावा, सभी विधायकों को अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की एक पुस्तिका प्रकाशित कर उसे जनता के बीच बांटने का जिम्मा सौंपा गया है।

पार्टी ने इस बार उन सीटों पर विशेष रणनीति बनाई है जहां पिछले चुनाव में भाजपा बहुत कम अंतर से जीती थी या हार गई थी। इन कमजोर और हारी हुई विधानसभा सीटों को जिताने की सीधी जिम्मेदारी अब सांसदों को भी दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में किए गए जनसांख्यिकी संतुलन (डेमोग्राफी) और धार्मिक-सांस्कृतिक संरक्षण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के मामले में देश के बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा है। अगर कार्यकर्ता सरकार की इन उपलब्धियों को सही तरीके से जनता तक पहुंचाएंगे, तो राज्य में रिकॉर्ड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार कमल खिलना तय है। मंत्रियों से मांगा रोडमैप: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक-एक कर सभी कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की समीक्षा की और उनसे पूछा कि 2027 का चुनाव जीतने के लिए उनके पास क्या विभागीय रणनीति है।सोशल मीडिया पर नसीहत: विधायकों को सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते समय पूरी सावधानी बरतने और अपनी बात को केवल पार्टी के आंतरिक मंचों (फोरम) पर ही रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी: कम अंतर से जीती गई और हारी हुई विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इन हारी हुई सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसदों को भी मैदान में उतारा जाएगा।रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे जनता के बीच: सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की एक बुकलेट (पुस्तिका) छपवाकर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने को कहा गया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि।पूर्व सीएम खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलिदेहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड सांगठनिक प्रवास का दूसरा दिन बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण रहा। बैठकों के सिलसिले से पहले नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के देहरादून स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.