महिला अधिकारों पर राजनीति? दीप्ति रावत का विपक्ष पर तीखा हमला

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के रवैये को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ जैसे ऐतिहासिक प्रयास, जिसका उद्देश्य देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है, उसमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा बाधाएं डालना बेहद निंदनीय है।

दीप्ति रावत ने कहा कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीति का मुद्दा बनाते हुए केवल विरोध और व्यवधान का रास्ता अपनाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का यह रवैया महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों में इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.