देहरादून। गर्मियों के मौसम से पहले होम अप्लायंस सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए Kenstar ने भारत के पहले 5-स्टार बीईई रेटेड एयर कूलर लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि ये कूलर कम बिजली की खपत के साथ दमदार कूलिंग देने में सक्षम हैं।
पिछले करीब 30 वर्षों से घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए केनस्टार ने इस नई तकनीक के साथ बिजली बचत और बेहतर परफॉर्मेंस का नया मानक स्थापित करने का दावा किया है। खास बात यह है कि इन एयर कूलरों पर कंपनी की ओर से 5 साल की वारंटी भी दी जा रही है। इससे ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसेमंद उपयोग का लाभ मिलेगा।
कंपनी के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी ब्रांड ने प्रमाणित बिजली बचत को इतनी लंबी वारंटी के साथ पेश किया है। इससे उपभोक्ताओं को कम बिजली बिल, बेहतर कूलिंग और टिकाऊ प्रोडक्ट का लाभ मिल सकेगा।
नए लॉन्च के साथ कंपनी ने एक विशेष प्रचार अभियान भी शुरू किया है। इस कैंपेन में बॉलीवुड अभिनेता Rajkummar Rao और अभिनेत्री Patralekhaa नजर आ रहे हैं। इस विज्ञापन अभियान के माध्यम से “भारत का पहला 5-स्टार और 5 साल की वारंटी” का संदेश आम लोगों तक सरल और आकर्षक तरीके से पहुंचाया जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि उसके पोर्टफोलियो में 50 से अधिक एयर कूलर मॉडल उपलब्ध हैं, जो घरों, दुकानों और कार्यालयों जैसी विभिन्न जगहों के लिए उपयुक्त हैं। अलग-अलग क्षमता और डिजाइन वाले इन मॉडलों को इस तरह तैयार किया गया है कि हर प्रकार की जगह के लिए बेहतर कूलिंग समाधान मिल सके।
केनस्टार का कहना है कि उसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ऐसी तकनीक उपलब्ध कराना है, जिसमें ऊर्जा की बचत के साथ बेहतर प्रदर्शन भी सुनिश्चित हो। कंपनी का मानना है कि नई 5-स्टार रेटेड तकनीक आने वाले समय में कूलिंग सेगमेंट में एक नया ट्रेंड स्थापित कर सकती है।