ऋषिकेश। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr Manoj Kumar Sharma ने ऋषिकेश स्थित उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr Kailash Kunjyal भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, रक्त कोष सेवाओं और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। साथ ही मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक Dr Anand Rana, सर्जन डॉ. विजयेश भारद्वाज, फिजिशियन डॉ. अमित रौतेला सहित पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।