पश्चिम एशिया में जहाजों पर हमले में 4 भारतीयों की मौत, भारत ने जताई कड़ी नाराज़गी

नई दिल्ली।  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इन हमलों में चार भारतीय नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। भारत सरकार ने इस घटना की सख्त निंदा करते हुए कहा है कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य है।

Ministry of External Affairs के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता में बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अब तक तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक भारतीय लापता बताया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि ये सभी भारतीय नागरिक व्यापारिक जहाजों पर चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत थे और हमले के दौरान उसकी चपेट में आ गए। हाल ही में एक भारतीय नागरिक की मौत मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले जहाज  सेफसी विष्णु  पर हुए हमले में हुई, जो इराक के पास घटित हुआ था।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 24 से अधिक भारतीय नागरिकों के घायल होने की भी पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि ओमान और इराक में स्थित भारतीय दूतावास तथा दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के प्रयास कर रहे हैं।

सरकार ने दोहराया है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है और ऐसे हमलों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.