विधानसभा में घिरीं Rekha Arya, खेल, राशन और महिला योजनाओं पर विपक्ष के तीखे सवाल

भराड़ीसैंण।  उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान खेल, महिला सशक्तिकरण और राशन वितरण से जुड़े सवालों को लेकर सदन में सरकार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के सवालों का सामना करना पड़ा। इन सभी प्रश्नों का जवाब प्रदेश की मंत्री Rekha Arya ने दिया।

सदन में विधायक Suresh Gadiya के प्रश्न के जवाब में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके ग्रेड और पदक के आधार पर सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए खेल विभाग द्वारा आवश्यक पदों के सृजन की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और भविष्य की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए एक दीर्घकालिक योजना भी तैयार की जा रही है।

वहीं विधायक Brij Bhushan Gairola और Mahesh Jeena के सवालों पर मंत्री ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से गरीब बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, प्रवर्तकता योजना और Nanda Gaura Yojana के तहत आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा कई महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा गया है।

मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें महिला समेकित विकास योजना, मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना, महालक्ष्मी किट योजना, सेनेटरी नैपकिन योजना और Beti Bachao Beti Padhao अभियान प्रमुख हैं।

सदन में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। विधायक Sumit Hridayesh, Sanjay Dobhal और Shakti Lal Shah के प्रश्नों के जवाब में मंत्री ने बताया कि राज्य में लगभग 1,84,140 राशन कार्डधारकों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया गया है। अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे और पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब तक 30 स्टेडियम और 102 मिनी स्टेडियम बनाए जा चुके हैं। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम निर्माण की दिशा में भी कार्य जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.