देहरादून उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री Ganesh Joshi ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के प्रथम चरण के अंतर्गत शेष सड़कों को पूरा करने की समयसीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का आभार व्यक्त किया।
गणेश जोशी ने कहा कि समयसीमा बढ़ने से राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में अधूरी पड़ी ग्रामीण सड़कों को पूरा करने में बड़ी सहायता मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर गांव तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है।