गैरसैंण। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थायी बाधा आने से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच उत्तराखंड के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री Satpal Maharaj ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस विषय को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से भी चर्चा की है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि सरकार का प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की नियमित आपूर्ति मिलती रहे और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।