गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में नई टीम का गठन, प्रो. राकेश पाठक बने अध्यक्ष

देहरादून। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक संघों की एक महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) और फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर एसोसिएशन (फुकटा) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक का संचालन प्रो. डी.के. त्यागी के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में देहरादून और हरिद्वार क्षेत्र के कई प्रमुख महाविद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। इनमें डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून, बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की, केएलडीए पीजी कॉलेज रुड़की, चमन लाल डिग्री कॉलेज हरिद्वार और रायसी डिग्री कॉलेज हरिद्वार के शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रुटा के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. राकेश पाठक को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रो. संजय पड़लिया (श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज) और प्रो. मनोज जादौन (डीएवी पीजी कॉलेज) को उपाध्यक्ष बनाया गया। महासचिव पद की जिम्मेदारी डॉ. दीपक भट्ट (डीबीएस पीजी कॉलेज) को सौंपी गई। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. पुनीत सैनी (एमकेपी पीजी कॉलेज) और डॉ. संदीप पोसवाल (बीएसएम डिग्री कॉलेज) को चुना गया।

फुकटा प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अनुराधा वर्मा (श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज) और डॉ. पारुल दीक्षित (डीएवी पीजी कॉलेज) का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. आर.के. शर्मा (डीएवी पीजी कॉलेज) और डॉ. रुपेश त्यागी (डीबीएस पीजी कॉलेज) को जिम्मेदारी दी गई।

वहीं फुकटा की कार्यकारिणी में प्रो. यू.एस. राणा (डीएवी पीजी कॉलेज) को अध्यक्ष चुना गया। प्रो. रश्मि त्यागी रावत और डॉ. हरीश चंद्र जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि महासचिव पद की जिम्मेदारी प्रो. हर्षवर्धन पंत को सौंपी गई। संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. पारितोष सिंह और डॉ. विनीता दहिया का चयन किया गया।

बैठक में कई वरिष्ठ शिक्षकों और प्राचार्यों की भी उपस्थिति रही। इनमें डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह सहित कई शिक्षक शामिल थे। इस अवसर पर शिक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.