देहरादून। भुवनेश्वर, उड़ीसा से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचा। इस प्रेस टूर का आयोजन Press Information Bureau, भुवनेश्वर द्वारा किया गया है।
इस दौरे का उद्देश्य पत्रकारों को उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों, राज्य की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन स्थलों से रूबरू कराना है। प्रतिनिधिमंडल विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर यहां की विकास योजनाओं और पर्यटन संभावनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेगा।
दौरे के दौरान पत्रकारों को राज्य में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय संस्कृति से भी अवगत कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की पर्यटन क्षमता और विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना है।