देहरादून। स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने अपने सभी अधिकृत सर्विस टचपॉइंट्स पर नेक्स्ट-जेनरेशन आफ्टर-सेल्स सपोर्ट इकोसिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह पहल ग्राहक-प्रथम सोच को और मजबूत करेगी तथा उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और सुलभ सेवा प्रदान करेगी।
नई पहल के तहत कंपनी 28 फरवरी 2026 से हर महीने एक निर्धारित दिन देशभर में ‘नेशनवाइड मंथली सर्विस कैंप’ आयोजित करेगी। यह कैंप सभी अधिकृत सर्विस सेंटर्स और कलेक्शन पॉइंट्स पर लगाया जाएगा।
सर्विस कैंप के दौरान ग्राहकों को कई विशेष लाभ मिलेंगे। इनमें जीरो लेबर चार्ज, निरीक्षण या डायग्नोसिस फीस में पूरी छूट, मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट, डिवाइस की फ्री क्लीनिंग और सैनिटाइजेशन के साथ बेसिक हेल्थ चेक-अप शामिल हैं। इसके अलावा एक्सेसरीज़ और स्पेयर पार्ट्स पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी, जिससे ग्राहकों के लिए डिवाइस मेंटेनेंस अधिक किफायती हो सके।
सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने फ्री पिकअप एंड ड्रॉप सर्विस की भी शुरुआत की है। इसके तहत अधिकृत प्रतिनिधि ग्राहक के घर से डिवाइस लेकर सर्विस सेंटर में रिपेयर करेंगे और ठीक होने के बाद वापस घर पहुंचाएंगे। यह सेवा कंपनी की सिग्नेचर, एज और रेज़र सीरीज़ के स्मार्टफोनों के लिए पूरी तरह मुफ्त रहेगी।
कंपनी के अनुसार यह पूरा सर्विस सिस्टम एडवांस्ड AI-पावर्ड डिजिटल टूल्स पर आधारित है। इसमें संरचित वर्कफ्लो, सरल डिजिटल चेक-इन, रियल-टाइम सर्विस अपडेट्स और सुव्यवस्थित इन-सेंटर प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कम इंतजार, अधिक पारदर्शिता और बेहतर अनुभव मिलेगा।
मोटोरोला का कहना है कि यह पहल केवल तकनीकी सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय तक मजबूत संबंध बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।