काशीपुर की कार्यशाला में गणेश जोशी का बड़ा संदेश, ग्रामीण रोजगार पर सरकार का फोकस

काशीपुर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री **गणेश जोशी** ने काशीपुर में आयोजित **विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) ‘वीबी-जी राम जी बिल–2025’** पर आधारित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए प्रदेश सरकार की ग्रामीण रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए रोजगार सृजन, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा, स्वरोजगार और कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सम्मानजनक रोजगार और स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे।

कार्यशाला के दौरान मंत्री ने ग्रामीण रोजगार गारंटी, स्वरोजगार योजनाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाली सहायता तथा कृषि और पशुपालन आधारित गतिविधियों के माध्यम से आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय को दोगुना करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक **त्रिलोक सिंह चीमा**, राज्यमंत्री **विनय रोहिला**, राज्यमंत्री **मंजीत राजू**, मेयर **दीपक बाली**, जिलाध्यक्ष **मनोज पाल**, ब्लॉक प्रमुख **चंद्र प्रथा**, **गुरविंदर चंडोक**, मंडल अध्यक्ष **अर्जुन**, **बृजेश पाल**, **जसपाल जस्सी**, जिला महामंत्री **अमित नारंग** सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यशाला में मौजूद लोगों ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर अपने सुझाव भी रखे। मंत्री गणेश जोशी ने आश्वासन दिया कि सरकार जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.