नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति तथा विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड से जुड़े विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी भी साझा की।
भेंट को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐसे समय में हुई है जब पार्टी संगठन आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय है। दोनों नेताओं ने आपसी समन्वय और सहयोग को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।