After Header-1

मणिपुर: चूराचंदपुर में 40 किलो विस्फोटक से लदा लंबी दूरी का रॉकेट बरामद

300×250 ADS-1

सत्यनारायण मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार
इंफाल। मणिपुर के चूराचंदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बहुत बड़ी विध्वंसक साजिश नाकाम कर दी। सुरक्षा बलों ने लगभग 40 किलोग्राम विस्फोटक से लदा लंबी दूरी तक मार करने वाला देशी रॉकेट बरामद किया है। संदेह है कि उग्रवादियों का इरादा बफर जोन में बंकर बना कर हमले करने का था।
यह बरामदगी जिले के गेलमोल गांव के जंगली क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। रॉकेट के साथ निम्नलिखित सामग्री भी जब्त की गई: रॉकेट लॉन्चिंग स्टैंड
बैटरी पैक 5 बोरे रेत (बंकर बनाने के लिए)।

300×600 ADS-2

पुलिस के अनुसार यह रॉकेट लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम था और इसे उग्रवादी संगठन छिपाकर रखे हुए थे। गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर महीने में भी चूराचंदपुर से 9 फुट लंबा, 200 किलो विस्फोटक वाला रॉकेट बरामद किया गया था। मणिपुर में मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच सुरक्षा बलों ने राज्य भर में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। मंगलवार को ही पड़ोसी कंग्पोक्पी जिले में भी अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए, जिनमें जर्मन राइफल, बोल्ट एक्शन राइफलें, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.