आईटीआई से लेकर स्कूलों तक बड़ा बदलाव, पीएम मोदी लॉन्च करेंगे मेगा स्किलिंग मिशन

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी* आज देश के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने जा रहे हैं।  **विज्ञान भवन, नई दिल्ली** से कुल **62,000 करोड़ रुपये** से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन योजनाओं का मकसद शिक्षा, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) और उद्यमिता को मजबूत आधार देना है।

प्रधानमंत्री आज जिस प्रमुख योजना की शुरुआत करेंगे, उसका नाम है — **“प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु)”**। इस योजना के तहत **1,000 सरकारी आईटीआई संस्थानों को आधुनिक स्वरूप** दिया जाएगा। करीब **60,000 करोड़ रुपये** की इस परियोजना में विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक का सहयोग रहेगा।

यह योजना **हब-एंड-स्पोक मॉडल** पर आधारित होगी, जिसमें उद्योग जगत के साझेदार भी शामिल रहेंगे। इन आईटीआई में अत्याधुनिक लैब्स, डिजिटल सिस्टम, नवाचार केंद्र और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पहले चरण में **पटना और दरभंगा के आईटीआई** को प्राथमिकता दी गई है।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी **देशभर के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों** में **400 नवोदय विद्यालयों** और **200 एकलव्य मॉडल स्कूलों** में **1200 स्किल लैब्स** की स्थापना की घोषणा करेंगे। इन लैब्स में विद्यार्थियों को **आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन** जैसे 12 प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए **1200 विशेष प्रशिक्षक** भी तैयार किए जाएंगे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आज **एनआईटी पटना का बिहटा कैंपस** भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कैंपस **6500 छात्रों की क्षमता** वाला है और इसमें **5जी प्रयोगशाला**, **इसरो के साथ स्थापित स्पेस रिसर्च सेंटर** तथा **इनोवेशन सेंटर** मौजूद हैं, जिसने अब तक **9 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन** दिया है।

प्रधानमंत्री की ये पहल युवाओं को नई तकनीक, रोजगार और नवाचार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.