ऑपरेशन कालनेमिः धामी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक

  • 4000 से अधिक सत्यापन, 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां
  • देहरादून में बांग्लादेशी नागरिक दबोचा गया
  • हरिद्वार, देहरादून और उधमसिंह नगर बने हॉटस्पॉट

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि अब तक का सबसे बड़ा अभियान साबित हो रहा है। इस अभियान में पुलिस व प्रशासन ने 4000 से अधिक लोगों का सत्यापन कर 300 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है।

सीएम धामी ने साफ चेतावनी दी—
“पहचान छिपाकर भावनाओं से खेलोगे तो जेल जाओगे। देवभूमि की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

जिला-वार अभियान की स्थिति

  • हरिद्वार – 2301 सत्यापन, 162 गिरफ्तार
  • देहरादून – 865 सत्यापन, 113 गिरफ्तार, 1 बांग्लादेशी पकड़ा गया
  • उधम सिंह नगर – 167 सत्यापन, 17 गिरफ्तार
  • अन्य जिले – अभियान जारी

यह कार्रवाई उन तत्वों पर करारा प्रहार है, जो सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। धामी सरकार का यह निर्णायक कदम न सिर्फ कानून-व्यवस्था को दुरुस्त कर रहा है बल्कि देवभूमि की आध्यात्मिक पवित्रता को भी मजबूती से संरक्षित कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.