हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से निरंतर जारी है लहंगा वितरण

गोला। हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से निरंतर जारी है लहंगा वितरण। इसी के आलोक में शनिवार को गोला मंडल के विभिन्न गांवों भुभुई ,सुतरी,खोखा, कुम्हरदगा में शादी के पूर्व बहनों को लहंगा वितरण किया गया।

जिसमें बहनों ने कहा की इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है और बहुत ही अच्छा लग रहा है। हम जैसे जरूरतमंदों को लहंगा मिल रहा है अब हमलोग भी शादी में अच्छे कपड़े पहनेंगे। आगे उन्होंने कहा कि इसके लिए सांसद मनीष जायसवाल को बहुत बहुत धन्यवाद देते है।

साथ ही साथ आपलोग इतनी गर्मी में भी हमलोग को घर में आकर लहंगा दिए ये तारीफ के काबिल है। इसमें मुख्य रूप से गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव,महामंत्री सह उप मुखिया जितेन्द्र साहु, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा,पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ,मंत्री सुलेखा देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललन कुशवाहा, बुथ अध्यक्ष प्रकाश कपुर ,हलदर बेदिया औरअन्य शामिल हुए।

Leave a Reply