चोकाद पंचायत के चौपादारु में मंडा पूजा पारंपरिक रूप के साथ धूमधाम से मनाया गया

गोला। प्रखंड के चोकाद पंचायत स्थित चौपादारु गांव में मंडा पूजा पारंपरिक रूप के साथ धूमधाम से मनाया गया।मंडा को लेकर भोक्ताओं ने स्थानीय तालाब में स्नान कर नया वस्त्र धारण किया भोक्ता दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर देते हैं।

रात्रि पारंपरिक छउ नृत्य का आयोजन किया गया. इसमें छउ नृत्य के कलाकारों ने धार्मिक कथाओं पर नाटक का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि आदिवासी महासभा रामगढ़ जिला सचिव दिलिप सिंह घटवार ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व अतिथियों का आयोजन समिति के सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि मंडा पर्व हमारे राज्य के लोगों के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। कहा कि इस पर्व को भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए मनाया जाता है।

मौके पर सहदेव सिंह घटवार रमेश महतो जयकिशन सिंह राजू सिंह रंजीत सिंह घटवार भदरू सिंह नकूल सिंह मोहरलाल महतो सुगन महतो अशोक सिंह राजन महतो कमलेश सिंह सुजित सिंह कोलेशवर महतो लोकेश महतो एवं सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply