नियंत्रण रेखा पर PK की गोलीबारी में छह लोगों की मौत

भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। इस के बाद पाकिस्तान तिलमिलाया गया है और उसने आम भारतीयों को निशाना बनाया है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने रातभर भारी गोलीबारी की।

इस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक घायल हैं, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी और उरी में गोलीबारी की है।

भारतीय सेना के अनुसार बीती रात पाकिस्तान आर्मी ने एलओसी पार और इंटरनेशनल बॉर्डर पार से आर्टिलरी फायर किया। जिसमें भारत के 6 सिविलियंस की मौत हुई है। भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान ने तंगधार गांव को अपना निशाना बनाया है।जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में फायरिंग

बुधवार को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस पर भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई की है।छह और सात मई की रात में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की है।

तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास मनमाने तरीके से गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में छह नागरिकों की जान चली गई।

12 दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन

पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव है। इसके बाद से लगातार पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही थी। पाकिस्तान बीते 12 दिनों से LOC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारत ने उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब भी दिया। अब उसने भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर यह कदम उठाया।

एयरस्ट्राइक में पाक के 9 ठिकानों पर हमला

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए अटैक का जवाब देते हुए भारत ने 6-7 मई की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में पाक के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसी के बाद भारत के अटैक के कुछ ही समय बाद पाकिस्तान ने मासूम भारतीयों को एक बार फिर निशाना बनाया।

Leave a Reply