पहलगाम आतंकी हमला: आईपीएल- मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में बदलाव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में के बाद मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. दरअसल, ये सभी बदलाव पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए किए गए हैं।

इस मुकाबले को लेकर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से चार बड़े बदलाव हुए हैं। पहला तो यह कि हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल मैच के दौरान अंपायर और ख‍िलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे.दूसरी चीज यह कि यह मुकाबला शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

तीसरी चीज यह कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए मैदान पर कोई भी चीयर लीडर्स नहीं होगी। वहीं, चौथी चीज यह कि इस मुकाबले में कोई भी आतिशबाजी नहीं होगी। कुल मिलाकर सभी सादगी वाले नियमों का पालन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.