गोला । शुक्रवार को देर रात्री साडम निवासी आजसु पार्टी के वरिष्ठ नेता झारखंड आन्दोलनकारी सरजु महतो का असामयिक निधन हो गया है। वो समाजिक कार्यो मे बढ चढ़कर हिस्सा लेने वाले थे। उनका असामयिक निधन से आजसु पार्टी के साथ समाज को भी अपूर्णीय क्षति हुई है। इस दुःख की घड़ी में आजसू पार्टी के सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना की और शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिवार को दुःख सहने का शक्ति प्रदान करे। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, पुर्व विधायक श्रीमती सुनीता चौधरी, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश महतो,अशोक महतो, कुलदीप साव, अंगद महतो,नित्यानंद महतो ,महेश महतो,दीनु गोसवामी,सुबोध महतो,गौतम महतो आदि शामिल हैं।