श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने प्रेस कांफ्रेंस की,मंगला शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण

आज रामगढ़ में मंगला शोभा यात्रा में हजारों रामभक्तों का उमड़ेगा जनसैलाब

मंगला शोभा यात्रा में आने वाले हजारों रामभक्तों के स्वागत के लिए तैयार है महासमिति: भोपाली

रामगढ़।श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के द्वारा 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य मंगला शोभा यात्रा को लेकर सोमवार को रामगढ़ शहर के होटल लाॅ मैरिटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में महासमिति के मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर, छोटू वर्मा,अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, संरक्षक सरदार अनमोल सिंह, और कोषाध्यक्ष आशीष सिंहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान राजेश ठाकुर ने बताया कि इस भव्य मंगला शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त सम्मिलित होंगे। यात्रा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और महासमिति के पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, शीतल पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने बताया कि यह शोभा यात्रा रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों, अखाड़ों एवं मंदिरों से सभी सनातनियों और राम भक्तों का एकत्रित होकर प्रारंभ होगी। यात्रा सिद्धू कान्हू मैदान से प्रारंभ होकर चट्टी बाजार, झंडा चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल मैदान में समाप्त होगी। फुटबॉल मैदान में सभी राम भक्तों और सनातनियों के लिए महासमिति द्वारा शीतल पेयजल एवं महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महासमिति के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण कुमार सोनू, संदीप महतो, विशाल राणा, रोहित सोनी, जितेंद्र मंडल और जीतू साव, सनी करमाली, शौर्य प्रसाद मौजूद थे।

Leave a Reply