समूह की दीदियों द्वारा होली की तैयारी

रामगढ़। पलाश (JSLPS) द्वारा नन फार्म के अंतर्गत रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में प्राकृतिक गुलाल बनाने के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित दिदिया होली त्योहार हेतु प्राकृतिक अबीर तथा गुलाल बनाएंगी।प्रशिक्षण में सभी प्रखंड से कुल 32 दीदियाँ उपस्थित हुई। रांची जिले के बुंडू प्रखंड से लीला देवी तथा संजू देवी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्राकृतिक गुलाल बनाने हेतु सूखे हुए पलाश के फूलों का प्रयोग किया जाएगा। जिसमें हरा रंग बनाने हेतु सूखा हुआ पालग साग, गुलाबी रंग बनाने हेतु चुकंदर, पीला रंग बनाने हेतु हल्दी का प्रयोग किया जाएगा। दिनांक 8 मार्च 2025 से जिला तथा सभी प्रखंडों में प्राकृतिक अबीर तथा गुलाब का स्टॉल लगाया जाएगा।*

Leave a Reply