वर्ष 2025 तक पूरा पंचायत डिजिटल होगा
ममता सिंह
रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास तथा पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय ने शुक्रवार को सदन में कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं की आर्थिकी में सुधार लाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस क्रम में हेमंत सरकार की मंईयां योजना को भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार तीन गुणा धनराशि योजना पर दे रही है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि केंद्र ही अपना अंश राज्य को नहीं दे रहा है। श्रीमती पांडेय ने कहा कि दरअसल केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा का भी केंद्र से फंड में कटौती की गई है। उन्होंने सदन में स्पष्ट कहा कि मोदी जी अडाणी तथा अंबानी की मदद कर रहे हैं।श्रीमती दीपिका पांडेय ने कहा कि स्कील डेवलपमेंट के तहत 90 हजार युवकों को ट्रेनिंग तथा नौकरी हेमंत सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक पंचायत को डिजिटल कर दिया जाएगा।इससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।