गोला। आजसू पार्टी के गोला प्रखंड प्रवक्ता एवं मुरपा निवासी महेश्वर महतो की मां मालेश्वरी देवी (73 वर्ष) को अचानक दिल का दौरा आने से मृत्यु हो गई। गुरूवार को स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुखाग्नि उनके पुत्र महेश्वर महतो ने दी। स्व. मालेश्वरी देवी अपने पीछे पोता गौतम कुमार, पोती किरण कुमारी के अलावे दिलीप महतो सीता देवी, अनूप महतो, रीना देवी, महेश्वर महतो एवं सोनी देवी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, जिप सदस्य जलेश्वर महतो, बंदा मुखिया कुलदीप साव, आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश महतो, दिनू गोस्वामी, किस्टो महतो, मणि महतो, गोलक महतो, नरेश महतो, राजेश महतो, कमलेश महतो, कुलदीप महतो, भरत महतो, चंदर बेदिया, बोनमाली बेदिया, झुबर बेदिया, कमलेश महतो, देवेंद्र, जयप्रकाश पटेल, भुनेश्वर महतो, महेश महतो, अर्जुन महतो, बीरू महतो, दिलीप महतो, नकुल यादव, हरेंद्र यादव, मंशूर अंसारी, नियामत अंसारी सहित कई लोगों ने शोक जताया है।