बसपा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष बने बिनू कुमार महतो युवा टाइगर

तन,मन और धन से सहयोग करके रामगढ़ जिले में संगठन का विस्तार करूंगा : बिनू कुमार महतो युवा टाइगर

पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर बने बसपा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष

गोला। बहुजन समाज पार्टी की झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश कार्यालय चुटिया रांची में शुक्रवार को संपन्न हुई। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी डॉ लाल जी मेधंनकर एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता को जिला स्तरीय समीक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध किया गया था। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कमेटी का बदलाव किया। रामगढ़ जिला के नये अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर को मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद के बाद बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी किसी एक जाति की पार्टी नहीं है, बसपा पूरे बहुजन समाज की पार्टी है, जिसमें दलित, आदिवासी,पिछड़े और अल्पसंख्यक सम्मिलित हैं इन चार वर्गों के लोगों को बहुजन कहा जाता है, बसपा इन सभी चार वर्गों को सम्मिलित करके एक आधार निर्मित करती है जबकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने जब उन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी तो उन्होंने नारा दिया था कि सर्वजन हिताय सर्जन सुखाय अर्थात बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है सर्व समाज के लोगों को संगठन में स्थान देती है सर्व समाज के लोगों को टिकट देती है और अपना सांसद, विधायक का प्रयास करती है उत्तर प्रदेश में चार बार बनी बसपा की सरकार के दौरान सभी वर्ग, सभी धर्म, सभी संप्रदाय के लोगों को भागीदारी दी गई थी,उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास बहन ने किया। मनोनीत जिला अध्यक्ष बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने बहन मायावती के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे और रामगढ़ जिला में मजबूत संगठन का निर्माण करेंगे और एक आधार तैयार करें कि फिर से बसपा को मजबूत करते हुए बहन मायावती के हाथों को मजबूत करेंगे ,मैं तन ,मन और धन से सहयोग करके रामगढ़ जिला में बसपा को खड़ा करूंगा‌ एक मजबूत और वृहद संगठन का निर्माण करूंगा। रामगढ़ जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बिनू कुमार महतो युवा टाइगर को सैकड़ो लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। बिनू कुमार महतो युवा टाइगर को बधाई देने वालों मुरली राम,आशित करमाली, धीरण महतो, रंजीत करमाली, बहादुर महतो, प्रफुल महतो, अमरलाल महतो, श्रवण कुमार, अजय कुमार, बीपिन कुमार महतो, हरिश महतो,पुनीत महतो, मुकेश महतो, अवधेश महतो, अशोक कुमार, धनंजय सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply