Malaika Arora के पिता ने किया Suicide, छठवीं मंजिल से कूदकर दी जान

मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के घर से शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने ही घर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने छठवीं मंजिल की गैलरी से छलांग लगाकर जान दी। घटना की जानकारी लगते ही बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस को घर से या मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है। बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे।

घर पर नहीं थी मलाइका
बता दे कि जिस वक्त यह दुखद घटना हुई उस वक्त एक्ट्रेस मुंबई में मौजूद नहीं थीं। पिता की आत्महत्या कि खबर सुनते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। अनिल अरोड़ा के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें मंगलवार की शाम ही मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। जहां मलाइका काफी खुश दिख रही थीं, वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.