माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की व्याख्याता की चौथी पूण्यतिथि सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाई गई

गृहस्थ, मृदुभाषी, मिलनसार एवं शिक्षित महिलाओं के लिए प्रेरणादायक थी बिनीता सिन्हा : सचिव

गोला(रामगढ़)। माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज गोला के सचिव सह् पत्रकार सुजीत सिन्हा की धर्मपत्नी सह् माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की पूर्व व्याख्याता(इतिहास) बिनीता सिन्हा की चौथी पूण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीक़े से महाविद्यालय परिसर में मनाई गई। कॉलेज के सचिव ने सर्वप्रथम दिवंगत बिनीता सिन्हा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बिनीता सिन्हा न सिर्फ शिक्षित प्रतिभा की हीं धनी थी अपितु वे मृदुभाषी, मिलनसार तथा एक सफल गृहिणी भी थी। वे महाविद्यालय में भी छात्र/छात्राओं से स्नेहमय एवं मित्रतवत व्यवहार करती थी इसलिए वे सभी की प्रेरणाश्रोत थी। इस मौके पर वरीय व्याख्याता आशीष कुमार मिश्रा, भोला कुमार महथा, मनोज कुमार झा, असगर अली, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार एवं दिलीप रजवार मौजूद थे, साथ ही उनके निवास स्थान पर हुए श्रद्धांजलि सभा में उनके श्वसुर अलख कुमार सिन्हा, पौत्र सौरभ सिन्हा, पौत्री स्नेहा सिन्हा, प्रदीप चन्द्र लाला, पुष्पा देवी एवं अन्य कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply