रायबरेली में बड़ी लीड से आगे बढ़ रहे राहुल गांधी, राजनीतिक पंडित भी हैरान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश 75 के जिलों की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।  पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर हैं क्योंकि यहाँ पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की हॉट सीट रायबरेली ने सबको चौंका दिया है। राजनीतिक पंडित भी हैरान हैं। यहाँ राहुल गांधी बड़ी लीड के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी को 153566 वोट मिले हैं।  दिनेश प्रताप सिंह भाजपा को 72967 वोट मिले हैं। राहुल गांधी  80599 वोट से आगे हैं।

Leave a Reply