दिल्ली-NCR मौसम विभाग ने तापमान और लू को लेकर दिया ताजा अपडेट

दिल्ली
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप आज यानी बृहस्पतिवार से कुछ कम होने लगेगा।अगले तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। हालांकि, दो जून के बाद फिर से प्रचंड गर्मी का दौर जारी रह सकता है।बंगाल की खाड़ी से चल रही नमी वाली हवाएं
स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत अनुसार हवा की दिशा बदलने से उसमें ठंडक है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं भी चल रही हैं। इससे बादल बनने और हल्की वर्षा होने का भी अनुमान है। तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी की स्थिति जारी रही।
लू को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट
इन राज्यों में एक जून तक लू की स्थिति यथावत जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। विभाग ने कहा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार तक लू की स्थिति गंभीर बने रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 46-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 42-46 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों और मध्य व पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्रता वाला मौसम बना रहा सकता है।

मौसम विभाग ने कहा, एक ताजा विक्षोभ पश्चिमोत्तर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दो जून तक गरज के साथ बौछार, बिजली कड़कने और अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Leave a Reply