चुनावी रणनीति को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप देगी भाजपा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय देहरादून में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक चल रही है। इसमें आगामी चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए चुनाव समिति की बैठक होगी।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय सहित प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के तहत गठित विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं सह प्रमुख उपस्थित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.