अखिलेश को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं : त्रिवेंद्र

बदायूं। लोकसभा चुनाव के मदृेनजर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री का यहां पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इसके बाद डायट स्थित ऑडिटोरियम में खिलाड़ियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह बयान दे रहे हैं कि सरकार वोटिंग का दबाव बना रही है। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन नहीं है, यह राजनीतिक आंदोलन है। आंदोलन में किसान जेसीबी, ट्रैक्टर और हथियार लेकर पहुंच रहे हैं। इसके पीछे राजनीतिक लोगों का हाथ है। हल्द्वानी हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में जो हिंसा हुई वह पूर्व नियोजित थी। पूरे मामले की जांच चल रही है, हिंसा में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी दंगाइयों से की जाएगी।

बदायूं में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत संभल के लिए रवाना हो गए। मौके पर पार्टी के सभी विधायक, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply