मालदीव के खिलाफ ऑनलाइन बॉयकॉट की शुरुआत, EaseMyTrip ने फ्लाइट्स बुकिंग को किया सस्पेंड

नई दिल्ली। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारत का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। अब मालदीव के खिलाफ ऑनलाइन बॉयकॉट अभियान की शुरुआत हो चुकी है। बता दें ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी।

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, ‘अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।’ बता दें EaseMyTrip ने लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए भी ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.