After Header-1

प्रफुल्ल पटेल ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की एकता पर उठाया सवाल

वडोदरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल (  Praful Patel)ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Spa) के बीच विवाद का हवाला देते हुए शनिवार को विपक्षी ( opposition) गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों की एकता पर सवाल उठाया।

गुजरात का दो दिवसीय दौरा कर रहे पटेल ने कहा कि अभी ऐसे कई और उदाहरण देखने को मिलेंगे, जहां कांग्रेस ( Congress) और सपा के नेता मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर आपस में ही जुबानी जंग करते नजर आएंगे। कांग्रेस और सपा दोनों दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (India) का हिस्सा हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाया और सवाल किया है कि अगर कांग्रेस पार्टी ऐसा व्यवहार करेगी तो उस पर कौन भरोसा करेगा।

वहीं, जब संवाददाताओं ने कांग्रेस नेता कमलनाथ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘अखिलेश-वखिलेश’ के बारे में बात न करें। पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ”मध्य प्रदेश में सपा को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के प्रति कांग्रेस के इच्छुक नहीं होने के अखिलेश यादव के आरोपों को सुनिए, और कमलनाथ ने उन्हें क्या कहा, उसे भी सुनिए। भविष्य में आपको ऐसे कई दृष्टांत देखने को मिलेंगे। इंडिया गठबंधन दिखता बहुत अच्छा है, वे तस्वीरें खिंचवाते हैं, साथ में खाना खाते हैं, लेकिन इस तरह से कुछ होने वाला नहीं है।” पटेल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की मुंबई बैठक में भी गठबंधन के लिए एक साझा चिह्न पर आम सहमति नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा, ”इसे देखकर आप समझ सकते हैं कि गठबंधन में किस तरह की एकता है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.