PM Modi : ‘जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं’

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि भारत की पहली रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना ऐतिहासिक क्षण है। वह यहां विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बेंगलुरु मेट्रो के ‘ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर’ के दो हिस्सों का भी औपचारिक उद्घाटन (Formal inauguration) किया। उन्होंने कहा कि आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो (Duhai Depot) तक ‘नमो भारत’ का संचालन शुरू हो गया है। जिसका हम शिलान्यास (foundation) करते हैं उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। मोदी ने कहा कि RRTS के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई जा चुकी हैउन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भारत तभी प्रगति कर सकता है जब राज्य विकसित होंगे। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है।

देश की पहली नमो भारत ट्रेन (NaMo Bharat Train) को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘नमो भारत’ ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी, ‘नमो भारत’ ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बेंगलुरु में मेट्रों की 2 लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब (IT Hub) की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। बेंगलुरु में हर रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। 

उन्होंने कहा कि आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5G लॉन्च करता है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्यों में अन्य देश हमसे काफी आगे था लेकिन अब हम उनके बराबर ही नहीं पहुंचे हैं बल्कि हम जल्द ही उनसे आगे निकलेंगे। 2-3 वर्ष में भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में से दूसरी सबसे बड़ी मेट्रो सिस्टम बनने जा रहा है। नमो भारत इस अमृतकाल (Nectar period) में नया और टिकाऊ भविष्य बनने में हमारी मदद करेगा।

Leave a Reply