पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahra ) ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) के जन्म दिन के अवसर पर प्रदेश के कांग्रेसजनों (Congressmen) की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। करन माहरा ने अपने बधाई संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह को जन्म दिन की शुभकामनाएं (Best wishes) देते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने एक कुशल अर्थशास्त्री के रूप में प्रशासनिक पदों से लेकर भारत  (India ) के प्रधानमंत्री के रूप में देश की अर्थ व्यवस्था को एक नया आयाम दिया तथा 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री के रूप में देश को विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने का काम किया।

 उन्होंने कहा कि  डॉ. मनमोहन सिंह गरीबों, मजदूरों, किसानों व ग्रामीणों की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं। उन्होेंने कहा कि हम उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी कांग्रेसजन डॉ. मनमोहन सिंह की लम्बी आयु की कामना करते हुए आशा करते हैं कि उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी तथा उनका सानिध्य हमें सदैव प्राप्त होता रहेगा।

करन माहरा ने कहा कि डॉ. मनमोेहन सिंह का कुशल नेतृत्व ही था जिसने विश्व में छाई हुई मंदी और डुबती हुई वैश्विक अर्थव्यवस्था के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को डुबने नहीं दिया और उनके दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था ने नई उॅचाईयों को छूने का काम किया और देश की जीडीपी ने जिन उॅचाईयों को उस समय छुवा आज वह एक सपने जैसा है। 

उन्होंने उदारीकरण और आधुनिकीकरण की नीति से देश को आधुनिक चुनौतियों में भी आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा मनरेगा जैसी लोक कल्याणकारी योजना लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति ही नहीं दी बल्कि ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी भी इस योजना से दी गई। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाकर महिलाओं को सुरक्षा की गारण्टी दी और निर्भीक होकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया और सूचना का अधिकार प्रदान कर देश की जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का एक मजबूत हथियार प्रदान किया।      

इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, महन्त विनय सारस्वत, प्रवक्ता शीशपाल सिंह, राजेश चमोली, अवधेश पन्त, अनुराधा तिवाड़ी आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  के जन्मदिन पर बधाई एंव शुभकामनायें दी हैं।

Leave a Reply