सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

नयी दिल्ली। भारतीय अंडर-19 पुरुष फुटबाल टीम (Indian U-19 Men’s Football Team) के मुख्य कोच शुवेंदु पांडा ने नेपाल के काठमांडू में 21-30 सितंबर तक खेले जाने वाले सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम शुक्रवार को सऊदी अरब में एक्सपोजर-कम-ट्रेनिंग के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम 19 सितंबर को काठमांडू पहुंचेगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सूत्रों ने कहा कि चैंपियनशिप काठमांडू (Championship Kathmandu ) के दशरथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ब्लू कोल्ट्स को ग्रुप बी में भूटान और बंगलादेश के साथ रखा गया है, जबकि मेजबान नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं। एकल राउंड-रॉबिन ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।

भुवनेश्वर में 2022 में आयोजित सैफ अंडर-20 के फाइनल में बंगलादेश (Bangladesh ) को 5-2 से हराकर चैंपियन बना।सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप, 2023 के लिए भारत की टीम के खिलाड़ियों में 

गोलकीपर: लियोनेल डेरिल रिम्मेई, दिव्याज धवल ठक्कर और मनजोत सिंह परमार हैं।

डिफेंडर: थॉमस कनामुत्तिल चेरियन, जहांगीर अहमद शागू, विजय मरांडी, ए सिबा प्रसाद, मनबीर बसुमतारी, सूरजकुमार सिंह नगांगबाम और रिकी मीतेई शामिल हैं।

मिडफील्डर : मंगलानथिंग किपगेन, ईशान शिशोलिया, अर्जुन सिंह ओइनम, यश चिकरो, अबिंदस येसुदासन, राजा हरिजन और थूमसोल टोंगसिन।

फॉरवर्ड: ग्वागवामसर गोयारी, साहिल खुर्शीद, लिंकी मैती चाबुंगबम, केल्विन सिंह तारेम, नकुबा मैती और दिनेश सिंह सौबम हैं। भारतीय टीम के कोच शुवेंदु पांडा हैं।

Leave a Reply