बारिश से प्रभावित राज्यों को “पीएम केयर” कोष से सहायता प्रदान की जानी चाहिए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज  कांग्रेस ने आग्रह किया कि मूसलाधार बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों को “पीएम केयर” कोष से सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए।
मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि ‘आपदा को अवसर’ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और बारिश प्रभावित अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात करनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू से फोन पर बात की। उन्होंने प्रभावित राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे राहत एवं बचाव कार्य में अपना योगदान दें।

खरगे ने ट्वीट किया, “उत्तर भारत के राज्यों में बेतहाशा बारिश के कारण कई लोगों की मृत्यु दुखद व पीड़ादायक है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात हुई। राज्य में राहत कार्यों में तेज़ी आई है और मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए, ख़राब मौसम के बावजूद हरसंभव प्रयास जारी हैं।” उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य कर रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और जान-माल का जो नुक़सान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हरसंभव मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “सभी कांग्रेस विधायकों को हमने निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में प्रभावित लोगों की हर प्रकार से मदद करें। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे सहायता पहुंचाने में अपना योगदान दें।”

खरगे ने कहा, “केन्द्र सरकार से आग्रह है कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए पीएम केयर फंड से अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। इस मुश्किल समय में हम प्रभावित लोगों के साथ हैं।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

Leave a Reply