After Header-1

अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

रुड़की। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पी आर मौर्य का रुड़की पहुंचने पर रुड़की के वकीलों ने जोरदार स्वागत किया।तहसील परिसर में अध्यक्ष विपुल वालिया ,सचिव अनित सिंह ,उपभोक्ता राज्य आयोग के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन, पुनीत सिंघल,जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ  के अध्यक्ष संजय शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने उनसे उत्तर प्रदेश में चल रही अधिवक्ता कल्याण योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की।बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पी आर मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बार कौंसिल के प्रयासों से अधिवक्ताओं का बीमा,पेंशन ,बीमारी की अवस्था मे आर्थिक सहायता सम्बंधी योजनाएं चल रही है।उनके साथ इलाहाबाद से आए रामानन्द गुप्ता ने भी अधिवक्ता हित मे एकता पर बल दिया।इस दौरान उन्होंने हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुखपाल सिंह पंवार से भी मुलाकात की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.