नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहे दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चमोली जनपद के गौचर का है। मिली जानकारी के अनुसार दो विशेष समुदाय के युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले जा रहे थे। लेकिन स्थानीय लोगों का हंगामा होता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

नाबालिक के पिता ने कोतवाली मे दी तहरीर

नाबालिक के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी थी। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों विशेष समुदाय के युवकों को कर्णप्रयाग के रानों गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है की गिरफ्तार हुए एक युवक का आठ माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। बावजूद इसके वो नाबालिग से फोन पर बातचीत करता था। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.