ईडी ने मलय घटक को किया तलब

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला चोरी मामले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के विधि मंत्री मलय घटक को तलब करते हुए उन्हें 19 जून को नयी दिल्ली में पेश होने के लिए कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आसनसोल उत्तर से तृणमूल कांग्रेस विधायक घटक इस मामले में दो बार एजेंसी के समक्ष पेश हो चुके हैं। ईडी अधिकारी ने कहा, ‘‘वह और समय की मांग करते हुए हमारे अधिकारियों के सामने पेश होने से बच रहे हैं।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.