भाजपा सरकार ने रोक दि प्रदेश का विकास

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है। शिक्षा-स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब चौपट है। अखिलेश यादव ने आज अलीगढ़ और मेरठ में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता जनता की सुविधाओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, नाली और सफाई की बात नहीं करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। खाने पीने से लेकर हर चीज के दाम बढ़ गये हैं। जनता परेशान है। भाजपा सरकार ने शहरों के इंफ्रास्टक्चर पर काम नहीं किया। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया।

बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट की। सरकार बताये कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरों में क्या काम किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने शहरों का सीवर सिस्टम बर्बाद है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कोई काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार जनता से हाउस टैक्स लेती है लेकिन कोई सुविधा नहीं दे रही है। कूड़े का निस्तारण तक नहीं हो रहा है।

शहरों में कूडा भरा पड़ा है। सड़कों पर सांड घूमते हैं। सांडो के चलते प्रदेश में हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लोगों की मौतें हो रही है। इन सब समस्याओं के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगाया है। आज प्रदेश की जनता को जो बिजली मिल रही है वह सब समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लगाये गये कारखानों से मिल रही है।

भाजपा सरकार ने पावर प्लांट तो नहीं लगाया लेकिन बिजली महंगी कर दी। जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.