लापता हुआ जापानी सेना का हेलीकॉप्टर ,10 लोग थे सवार

तोक्यो। जापानी तटरक्षक ने कहा है कि थलसेना का एक हेलीकॉप्टर दक्षिणी जापान के द्वीप के पास से लापता हो गया है, जिस पर चालक दल के 10 सदस्य सवार थे।

सेना ने आशंका जताई है कि हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर के कुछ हिस्से दिखने के बाद इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई है। 

‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के प्रमुख यसूनोरी मोरिशिता ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एक अभियान के दौरान सेना के ‘यूएच-60जेए ब्लैक हॉक’ हेलीकॉप्टर का बृहस्पतिवार दोपहर को मियाको द्वीप के पास रडार से संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र में ऐसा मलबा दिखाई दिया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर का हिस्सा है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.